फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़ से लगा जाम

विज्ञापन
नगर में होली की खरीदारी के लिए उमड़ी भ्ाीड़ के चलते गाजीपुर तिराहे पर लगा जाम। - फोटो : mau
विज्ञापन
होली के त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई। सोमवार को बाजारों में रंग की दुकान हो या फिर कपड़ों की प्रत्येक दुकान पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। बाजार में भीड़ के कारण पूरे दिन शहर भर में जाम की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


शहर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, भीटी, सदर चौक, सिंधी बाजार आदि बाजारों ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। इससे दुकानदारों ने जमकर चांदी काटी। सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिखाई दी। वहीं नगर के शॉपिंग मॉलों में त्यौहारी सीजन के चलते ऑफरों की धूम के चलते यहां भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।  बाजारों में दिन भर ग्राहकों की धूम रही। कपड़ों की दुकानों के अलावा अबीर, गुलाल और रंग की दुकानों पर भी काफी संख्या में ग्राहक देखे गए। बाजारों में सजी रंगों की दुकानों पर टंगी विभिन्न प्रकार की पिचकारियां और गुलाल और रंग की बिक्री हुई।  भूतिया मुखौटे की भी खरीदे गए।

भीड़ के चलते आजमगढ़ मोड़, रोडवेज बाजार, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौक, गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा और राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर रूक रूककर जाम लगता रहा। जाम की स्थिति से उबारने के लिए गाजीपुर तिराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन पुलिस कर्मी भी जाम के झाम से मुक्ति नहीं दिला सके। उधर, बैंकों में भ्ाी ग्राहक रुपये निकालने के लिए दिन लाइन में खड़े रहे। वहीं कई एटीएम ने भी नोट उगलने बंद कर दिए। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें