फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित देवखरी गांव के समीप सोमवार की शाम पांच बजे के करीब अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे वृद्ध को पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीररूप से घायल हुआ। वृद्ध को उपचार के लिए चिरैयाकोट बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल साइकिल सवार बेचन तिवारी (65) चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का रहने वाला है। सोमवार की शाम को वह चिरैयाकोट बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी साइकिल देवखरी गांव स्थित मोड़ पर पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें