फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आजमगढ़-मऊ और लखनऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बजट पेश किया। बजट में आजमगढ़-मऊ, लखनऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत किया है। इससे कई स्थानों पर अधूरा पड़ा कार्य अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इससे जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

मऊ-आजमगढ़ मार्ग और लखनऊ-बलिया मार्ग विभिन्न जिलों को जोड़ता है। शासन की तरफ से जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए चार अरब 64 करोड़ 76 लाख बजट स्वीकृत किया गया था। विभाग की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा था। लेकिन अभी तक मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे यात्रा करने के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन की तरफ से सोमवार को पेश किए गए बजट में निर्माण कार्य के लिए बजट जारी करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे जनपद वासियों में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल, व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर, श्रीकृष्ण शर्मा, रविंद्र कुमार का कहना है कि बजट की स्वीकृति मिलने से आजमगढ-मऊ मार्ग, लखनऊ-बलिया मार्ग का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा हो जाने से यात्रा करना आसान हो जाएगा। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चक्रेश केन का कहना है कि आजमगढ़-मऊ और लखनऊ-बलिया मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। कितना बजट मिला है जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें