बहुजन समाज पार्टी की बैठक शनिवार को नगर के एक प्लाजा में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ मंडल ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की सरकार से ऊब चुकी है। पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार की दबंगई से भी जनता वाकिफ हो चुकी है। आगामी विधानसभा में बसपा की सरकार बनना तय है। कहा कि पार्टी की मुखिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
कहा कि पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती का 60 वां जन्मदिन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन उन्हें फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा। कहा कि चुनाव एवं जन्मदिन की तैयारी के लिए सभी सेक्टरों के प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई है।
कहा कि बसपा की सरकार में ही सभी वर्ग के लोगों का हित सुरक्षित है। कहा कि आज सपा सरकार में अधिकांश वर्ग के लोग उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं।