फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बड़का नेता बनते हो कहकर बसपा नेता पर तमंचे की बट से हमला, सिर में गंभीर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव में बसपा नेता से मारपीट मामले में रविवार सुबह पुलिस ने तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के हाथ एक सीसी फुटेज है, इसमें तीनों बदमाश दिख रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं बदमाशों के हमले में घायल बसपा नेता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उधर, घटना को लेकर पूरे जिले में चर्चा होती रही। इससे पहले घायल के भाई ने बताया कि बदमाशों ने एक लाख रुपये की मांग की। मना करने पर तमंचे की बट से हमला करने और दांत काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन के रोशनपुर निवासी जंगबहादुर मौर्या ने बताया कि उसका भाई बीरबहादुर मौर्य शनिवार देर शाम लगभग 8:20 बनाफे से मुहम्मदपुर चट्टी होते हुए बंधनपुर गोल्हवा के पास पहुंचा था। इस बीच पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसके भाई को रोक कर यह कहते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे कि तुम बहुत बड़ाका बसपाई बनते हो। रुपये मांगने लगे। जब उसने विरोध जताया कि तीनों ने हमला कर दिया। इसबीच उसके भाई ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जिस पर उस बदमाश ने दांत काटकर उसे जख्मी कर दिया। इस बीच उसके भाई की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक बचाव के लिए दौड़े तो बदमाश ने खुद को घिरता देख उसमें से एक ने पिस्टल निकाल कर उसके बट से भाई को मारकर लहुलूहान कर तीनों फरार हो गए। उधर इससे पहले पुलिस को गोली चलने की सूचना दी, इसके बाद से ही पुलिस हलकान रही। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी अपने पुलिसकर्मियों के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बदमाशों ने मारपीट की। पुलिस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

कोट
सीसी फुटेज में बाइक सवार तीन लोग दिखे हैं, पुलिस इस मामले में जल्द ही इसमें शामिल आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
संजय त्रिपाठी, मधुबन,एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें