फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विस का चुनाव करेगी फतह : उमेश

Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मधुबन में आयोजित बसपा की कैडल बैठक में मंच पर मौजूद जोनल कोआडिनेटर और बसपा विधायक उमेशचंद पांडेय।
विज्ञापन
 क्षेत्र के जजौली गांव में गुरुवार को बसपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधान सभा क्षेत्र के 13 सेक्टरों की समीक्षा करते हुए विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश में बहुमत के साथ बसपा की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन



कहा कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर बनाने का प्रयास करता रहता हूं। जनता बसपा के साथ चलने के लिए तैयार है। कहा कि सत्ताधारी दल के लोग जनता को विकास का लाली पाप देकर बयानबाजी तो खूब करते हैं, लेकिन क्षेत्र में घूमने पर इनकी जमीनी हकीकत उजागर हो जाती है। जोनल कोआर्डिनेटर हरीश चंद्र गौतम ने कहा कि आज प्रदेश में सपा का जंगल राज चल रहा है। कार्यक्रम में बसपा के 13 सेक्टरों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से समीक्षा करते हुए जीत के इतिहास को दोहराने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में जोनल कोआर्डिनेटर कैलाश चौहान, फैजल आलम, डा. नासिर अली, अशोक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें