फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप बेहोश हालत में मिली

Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी रात में अपने मां के पास सोई थी, वहीं से शौच करने को गई थी। रात में किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, वह गुरुवार की सुबह सिवान में बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी के वृद्ध पिता ने थाने में अपने पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। गैंगरेप का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पीड़ित किशोरी के पिता के अनुसार एक गांव की एक 14 साल की किशोरी बुधवार की रात अपने मां के साथ सो रही थी। किशोरी की माता सड़क दुर्घटना में कुछ दिन पहले तरह घायल हो गई थी, वह बिस्तर पर ही पड़ी रहती है। जब कि बुजुर्ग पिता छत पर सो रहे थे। किशोरी के अनुसार वह रात में शौच करने के लिए घर से 50 मीटर दूर खेत में गई थी। इसी समय पड़ोस गांव के दो युवक आये और उसे दबोच लिए। दोनों युवक किशोरी को मोटर साइकल पर बैठा लिए और गांव से तीन किमी दूर सिवान में रतोय ताल के किनारे ले जाकर गैंग रेप करने लगे। सुबह परिजनों ने उसे देर तक घर पर नहीं पाया तो किशोरी की खोजबीन शुरू की। किशोरी गुरुवार की सुबह रतोय ताल में बेहोशी अवस्था में पाई गई। परिवार के सदस्य किशोरी को घर लाए और पूछताछ की। किशोरी ने आप बीती सुनाई । किशोरी का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। पुलिस पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपियों के घर पर भी पुलिस ने पूछताछ के लिए दबिश दी, लेकिन वे फरार हैं। क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार का कहना है कि गैंगरेप का मामला अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल में मामला सही पाया गया तो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किशोरी का पुलिस मेडिकल मुआयना करा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें