फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीएसए ने तीन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों मेें छापा मारा।छापा में तीन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय मानक को ताक पर रखकर संचालित मिले। बीएसए ने तीन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलाें को बंद कराया।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र का चौथा माह चल रहा है। नियम कानून को ताक पर रखकर जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों मेें गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। विभागीय कार्रवाई की गति धीमी होने चलने के चलते गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों का कारोबार खूब फल फूल रहा है। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल नदवासराय, लिटिल फ्लावर इंगलिश स्कूल नदवासराय और यूनिक किड्स स्कूल भोपोरा में छापा मारा। तीनों विद्यालयों मे कुल 300 छात्रों का नामांकन किया गया था। छापे के दौरान विद्यालय का भवन मानक के अनुरुप नहीं मिला। विद्यालय में शिक्षक भी मानक के अनुरुप नही रखे गए थे। बीएसए ने तीन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराया। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को नजदीक के सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें