जिले में रक्षाबंधन का पर्व रविवार को उल्लास से मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाईयों की कलाइयों पर स्नेह की डोर बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। जबकि भाईयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व पर कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन पर्व की धूम रही।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। रविवार को भी पर्व की धूम रही। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। दूर रह रहे कई भाई अपनी बहनों के पास पहुंचे तो बहने भी अपने भाइयों के घर उन्हें राखी बांधने पहुंची। दुकानों पर सुबह से से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां खरीदीं। उधर, कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मझवारा ः रक्षाबंधन का पर्व क्षेत्र के पवनी, सेमरी जमालपुर, चचाईपार, लुदुही सहित विभिन्न इलाकों में पारंपरिक तौर पर मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांध कर एक दूसरे के प्रति अपना फर्ज निभाने की शपथ ली। इंदारा ः क्षेत्र के लैरोदोनवार, रइसा, इंदारा, महुंआर, कोपा कोहना, मुहम्मदपुर आदि गांवों में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और राखी बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की। बढुआगोदाम / पिपरीडीह ः क्षेत्र के बढुआगोदाम, बहरीपुर, डुमरांव, ताजोपुर, परदहां, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, रैकवारडीह, कहिनौर सहित विभिन्न गांवों मेें रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के रानीपुर, खुरहट, पलिया, काझा, फतेहपुर, गोकुलपुरा, धर्मसीपुर, चकिया, पड़री, पिरुआ,कसारी सहित विभिन्न इलाकों में के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन मनाया गया।
वलीदपुर ः स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। स्थानीय बाजार में राखी, मिठाई और गिफ्ट्स की दुकानों पर काफी भीड़ रही। दुबारी ः मधुबन कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन पर चारों ओर काफी रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने भी रक्षा का वादा किया। स्थानीय बाजार में राखी, मिठाई और गिफ्ट्स की दुकानों पर भीड़ रही।
घोसी ः स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। घोसी नगर के बस स्टेशन, मझवारा मोड़ आदि स्थानों पर सुबह से ही मिठाइयों एवं फलों की दुकानों पर रविवार की सुबह से ही भीड़ लगी रही । कुसुम्हा ः कुसुम्हा, गोठा, फरसरा,सियरही, बसारथपुर सहित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अमिला ः अमिला कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।शुभ मुहूर्त में बहनो ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने से पूर्व ललाट पर चावल, रोरी का तिलक लगाया।