फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की गलत नीतियों के चलते भाई चारा बिगड़ रहा- धर्मप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों के आंदोलन और उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर सपा की सरकार बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी में विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई। महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी से देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। किसान 2 महीने से अधिक समय से धरना दे रहे हैं। कहा कि 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित होगा। इस दौरान काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक उमेश पांडे, कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव, सीताराम कुशवाहा, राम प्रताप यादव, राजेंद्र यादव, अमान अहमद, रामाश्रय व राहुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें