फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पिटाई से घायल युवक भर्ती

Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के शाही कटरा (संस्कृत पाठशाला) मुहल्ला निवासी युवक को रविवार को उसके भाई ने संपत्ति के विवाद को लेकर बुरी तरह से पीटा। घायल हुए युवक ने इसकी सूचना संस्कृत पाठशाला चौकी प्रभारी राम प्रसाद को दी। पुलिस हमलावर भाई को हिरासत में लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन



अस्पताल में भर्ती घायल युवक वैभव त्रिपाठी 28 शहर कोतवाली क्षेत्र के शाही कटरा (संस्कृत पाठशाला) का निवासी है। उसने बताया कि वर्ष 2010 में उसके पिता संदिग्ध हाल में गायब हो गए। इससे पूर्व उसका बड़ा भाई गायब हुआ। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन आज तक दोनों लोगों का सुराग नहीं लगा। ऐसे में उससे बड़ा उसका भाई पूरी संपत्ति को अकेले हड़पना चाहता है। इसके लिए वह उसे प्रताड़ित कर मारता पिटता रहता है। घायल ने बताया कि रविवार को उसके भाई ने उस पर हमला किया।

अस्पताल में भर्ती युवक का डाक्टरों ने उपचार किया। साथ ही उसकी हालत गंभीर देख उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चौकी प्रभारी संस्कृत पाठशाला राम प्रसाद ने बताया कि वे हमलावर को हिरासत में ले लिए है। घायल ने यदि तहरीर दी तो वह रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। पुलिस ने बताया कि वैभव का सिर आदि फट गया था, इसके कारण उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें