फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में खौफनाक वारदात : पढ़ने के लिए सिपाही ने डांटा तो आग बबूला हुआ छोटा भाई, हथौड़े से हमला कर हत्या

Fri, 07 Jun 2024 12:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Murder News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर सोते समय हथौड़े से हमला कर जान ले ली। बड़े भाई ने उसे पढ़ाई न करने पर डांट लगाई थी। इसी को लेकर वह नाराज था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली के खुरहनी गांव में गुरुवार की रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सोते समय सिर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। मृतक जौनपुर के मछलीशहर में सिपाही के पद पर तैनात था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से आरोपी भाई फरार है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली के खुरहनी गांव निवासी संदीप सिंह पटेल (26) पुत्र स्व. लाल बहादुर जौनपुर के मछलीशहर में सिपाही के पद पर तैनात था। गुरुवार की सुबह वह अपने घर अपनी मां और छोटे भाई दिलीप से मिलने आया था। देर शाम को किसी बात को लेकर स्नातक में पढ़ रहे छोटे भाई दिलीप सिंह से उसका विवाद हो गया। सिपाही ने दिलीप को सुधरने की हिदायत दी। इसके बाद संदीप खाना खाकर सोने चला गया। 

इस बीच गुस्साए दिलीप ने संदीप के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के संबंध में एसपी इलामारन ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। मृतक का छोटे भाई से पढ़ाई को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इससे नाराज उसके छोटे भाई ने हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें