फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खड़ंजा बिछाने के छह माह में ही उखड़ गई ईंटें

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ढंढवल में अमर मल्ल के घर से डीह बाबा के स्थान तक जाने वाला खड़ंजा
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के ढंढवल गांव में बिछाया गया खड़ंजा छह माह में ही उखड़ने लगा है। गांव के लोग खड़ंजे की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है, लेकिन मामले को लटका दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढंढवल गांव में अमर मल्ल के घर से डीह बाबा के स्थान तक जाने वाले लगभग 500 मीटर मार्ग पर खड़ंजा बिछाया गया, लेकिन छह माह में खड़ंजा उखड़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
डीह बाबा स्थान पर पूजन-अर्चन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अमर मल्ल, सिंटू, कल्लू, विजय मल्ल, जवाहर यादव, चुन्नीलाल राजभर का कहना है कि जगह-जगह खड़ंजा उखड़ जाने से गिरकर लोग घायल हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी फतहपुर मंडाव अनिल मौर्य का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें