फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: घोसी सांसद राजीव राय की मुश्किलें बढ़ी, जिला अस्पताल का निरीक्षण पड़ा भारी, सरायलखंसी थाने में मामला दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 10:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के सरायलखंसी थाने में घोसी के सांसद राजीव राय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सांसद अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करने गए थे वहां चिकित्सक से बहस हुई थी। चिकित्सक ने गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
एफआईआर की कापी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के जिला अस्पताल में डॉक्टर और घोसी सांसद के बीच कहासुनी प्रकरण में शुक्रवार को एक नया मोड देखने को मिला।इस मामले डॉक्टर ने सांसद के खिलाफ सरायालखसी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ हैं।

विज्ञापन


तहरीर देने वाले डाक्टर सौरभ त्रिपाठी ने तहरीर में बताया है कि घोसी सांसद राजीव राय 10 से 15 लोगों के साथ मेरे चेंबर में आए और मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की। आरोप लगाया कि मेरे ऊपर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने का आरोप लगाया।

कहा कि मेरे ओपीडी में रखे ईएनटी उपकरण को उठाकर तोड़ने का प्रयास किया गया, इतना ही नहीं मुझे दारूबाज डॉक्टर बोला गया। साथ ही कहा गया कि अभद्र भाषा में शराब पीकर ड्यूटी करता हूं।
विज्ञापन



मेरे द्वारा सांसद को अभद्र टिप्पणी नहीं की गई, मुझे सांसद के साथ और उनके साथ आए अन्य लोगों द्वारा किए गए व्यवहार से आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची है। सांसद ने ओपीडी समय में आकर शासकीय काम में भी बाधा डालने का काम किया हैं।

वही इस मामले एसपी इलामारन जी का कहना है कि डॉक्टर ने तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हैं। मामले पर गौर करें तो बीते बुधवार को घोसी सांसद राजीव राय द्वारा एक शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में तीन डाक्टर अपने चेंबर से गायब मिले तो वहीं एक डाक्टर के चेंबर में बाहरी मरीज मिला। वहीं ओपीडी में नाक काल गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के चेंबर में पहुंचे सांसद से डाक्टर से बहस हो गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वही इस प्रकरण के बाद  सांसद ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिस डाक्टर द्वारा अभद्रता की गई है, उससे वह बुरी तरह से आहत है। आज तक मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ है। बताया कि वह इस डाक्टर के अभद्रता की शिकायत वह सीएमएस को अवगत कराने के साथ शासन को इससे अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें