फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को उसकी मंजिल तक ले जाती हैं पुस्तकें : एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन के तत्वावधान में पर्यावरण एवं वन विभाग की तरफ से नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में चल रहे पुस्तक मेले के चौथे दिन शनिवार को वृृक्ष खेती-आत्मनिर्भर भारत का रास्ता विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वृृक्ष खेती न सिर्फ खाद्यान्न आपूर्ति में भूमिका निभाएगा बल्कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में भी सक्षम करेगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ही हैं जो मनुष्य को उसकी मंजिल तक ले जाती है, पुस्तकें व्यक्ति को कभी अकेला नहीं होने देती।
उन्होंने कहा कि आज हमारा पर्यावरण जिस तरह प्रदूषित हो रहा है पर्यावरण को स्वच्छ रखने के वृक्ष खेती अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कहा कि यह पुस्तक मेला विद्यार्थियों को विभिन्न तरह की पुस्तकों से रूबरू कराने में सहायक होगा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय विस्वाल ने कहा कि आज कोविड महामारी के वक्त में हमें पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। हमें यह महसूस करना होगा स्वस्थ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले पीढ़ी के लिए न तो शुद्ध हवा मिलेगी और न ही शुद्ध जल।
विज्ञापन

शिक्षक योेगेंद्र राय ने कहा कि कला मनुष्य को बेहतर दृष्टि प्रदान करती है। डॉ. शिखा राय ने कहा कि आज बच्चे ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट से जुडे़ हुए हैं। यदि हम अपने महत्वपूर्ण दिनों में यदि एक पौधा लगाएं और उसका संरक्षण करें। संस्कृतिकर्मी राजीव रंजन ने कहा कि रविवार को समामन समारोह का आयोजन होगा जिसमें प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गोष्ठी को डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. सर्वेश पांडेय, डॉ. कंचन राय, डॉ. रशिका रियाज आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें