घोसी। खाद सुरक्षा एवं और सभी प्रशासन विभाग की टीम ने घोसी बाजार में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों नमूना लिया शनिवार को चलाया।
अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में तीन जगह से नमूना लेने के साथ ही पांच प्रतिष्ठानों में जांच की गई। साथ ही ही दुकानदारों को मिलावाट से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई । शनिवार को दोपहर एक बजे मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पिंटू पांडेय, रामानंद, जय हिंद घोसी बाजार पहुंचे। टीम ने यहां से सबसे पहले दिनेश यादव के यहां भैंस के दूध का नमूना लिया। इसी क्रम में धनेश्वर यादव के ऐसे भी दूध का नमूना लिया। जबकि बडागांव से राधेश्याम की दुकान से प्रयोग किए गए तेल का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने पांच प्रतिष्ठान जिसमें एएच रेस्टोरेंट, डी लाइट रेस्टोरेंट, गणेश मिष्ठान, मधुराज स्वीट हाउस, राजेश कुमार इमारती वाले के यहां प्रयोग किए जा रहे खाद्य तेल की मौके पर जांच की गई। जिसमें मानक के अनुसार मिला। इसके बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कई प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर दुकानदारों को मिलावट से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए जागरूक किया।