फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार दबंगों ने दवा व्यवसायी से छीना एक लाख रूपया

विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दवा व्यापारी से बुधवार की शाम बोलेरो से आए पांच बदमाशों ने मारपीट कर उसके पास रखे एक लाख रुपए छीन फरार हो गए। घटना के बाद दवा व्यापारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के युसूफपुर बाऊडीह की घटना की है। पीड़ित व्यापारी भी उसी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के युसूफपुर बाऊडीह गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि वह दवा व्यापारी है। बताया कि उसके जान पहचान के एक चिकित्सक के भांजे की शादी के वास्ते वह चिकित्सक को एक लाख रुपए उधार देने के लिए बुधवार को गांव से निकला था। आरोप लगाया कि अभी वह गांव के मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था कि बीच रास्ते पर एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी थी। जिसमें सवार कुछ लोग रास्ते पर ही कहासुनी कर रहे थे। काफी देर तक जब नहीं हटे तो हेमंत ने अपने कार से उतर कर रास्ते से हटने का अनुरोध किया, तभी दबंगों ने इनका मोबाइल छिन लिया तथा हाथापाई करते हुए जेब में रखें एक लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। भागते समय उनके हाथों से कारोबारी का मोबाइल गिर गया। इसके उपरांत दवा व्यवसायी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। घटना जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मामले के जांच पड़ताल में जुटे रहे। वहीं हेमंत सिंह ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें