कस्बा स्थित बाजार में चालीस वर्षो से एक निजी जमीन पर संचालित हो रही सब्जी मंडी की जांच बुधवार को नई सब्जीमंडी में कोविड 19 के नियमो का उलंघन की जाने की शिकायत पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना रामभूवन तिवारी ने किया। जांच के दौरान सब कुछ ठीक पाया।
चिरैयाकोट बाजार के वार्ड 13 में 40 वर्षो से सब्जी मंडी उमेशचंद मौर्य द्वारा अपने निजी जमीन में संचालित की गई है। जिसमे दूर दूर के किसान अपने खेत की सब्जियों को मंडी में लाकर बेचते हैं। साथ ही दूर दूर के दुकानदार आकर खरीदारी करते हैं। जिसके चलते काफी भीड़ लग जाती है, वही दूसरे स्थान पर बाजार से बाहर छह माह पूर्व से नन्हे खान नामक एक व्यक्ति ने दूसरी नई सब्जी मंडी बनाकर संचालित कर दी है। उसमे किसी भी क्रेता या विक्रेता के न पहुंच पाने के कारण वह वीरान सी पड़ी रहती है। जिससे नाराज नई सब्जी मालिक के द्वारा एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया था कि पुरानी सब्जी मंडी में कोविड 19 का पालन नही किया जा रहा है। जिसकी जांच कर कार्यवाही की जाए। शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने पहुंचकर जांच की तथा दुकानदारों से बताया कि सभी अपने दुकान से दूसरे दुकान की दूरी बनाकर बारी बारी दुकान खोलें। साथ ही बारी बारी से ही किसानो को मंडी में आने दें। और दुकानों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खोलने के साथ ही साथ बिना मास्क किसी को सब्जी न दें। यदि ऐसा नहीं होता है तो पुलिस प्रशासन सब्जी मंडी मालिक और दुकानदारों दोनो के ऊपर कार्यवाही करेगी। जिसे मंडी मालिक उमेश मौर्य के आलावा दुकानदार अमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र मौर्य, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार आदि लोगो ने स्वीकार किया।