डीसीएसके मोड़ पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाकपा माले और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में मारे गए 12 लोगों को श्रदांजलि देते हुए इंकलाबी नौजवान सभा ने गुरुवार को तमिलनाडू सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गोलीकांड की कड़ी भत्सर्ना करने के साथ नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने नगर के डीसीएसके मोड़ पर मुख्यमंत्री पल्लनी स्वामी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में भाकपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विनोद सिंह ने कहा कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुए गोलीकांड राज्य, कार्पोरेट पुलिस गठजोड़ का परिणाम है। जहां निर्दोष लोग जो पिछले दो दशक से संचालित वेदाता कंपनी के स्टर लाइट यूनिट से होने वाले प्रदूषण को मुद्दा उठा रहे थे। जहां राज्य सरकार द्वारा इनकी बाते सुनने के बजाए उल्टा इन पर गोली चलवाने जैसा कार्य कर दिया।
अखिलानंद पांडेय ने कहा कि सरकार आम जनता की हित में सोचने के बजाए उन पर गोली चलवा रही है। इस मौके पर रामबली, राजकुमार, दुर्गविजय, हरिंद्र राजभर, संजय राजभर, तेजबहादूर सिंह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।