फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पुतला फूंका

विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहे पर रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में बंगाली शिक्षकों के स्थान पर उर्दू शिक्षकों की भर्ती के विरोध में रविवार को नगर के आजमगढ़ मोड़ पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पश्चिम बंगाल में बंगला भाषियों की उपेक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाली शिक्षकों के स्थान पर उर्दू शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की नीतियों का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर गत 21 सितंबर को पश्चिम बंगाल के बसीरहर शहर में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गोली चलवा दी गई। घटना मेेें दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। घटना की जितनी निंदा की जाए कम ही है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं कीआवाज को दबाने के लिए नापाक कार्रवाई की गई है।

कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नही हैं। मृतक कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को एक करोड़ रुपये का        मुआवजा दिया जाए। साथ ही सरकारी नौकरी दिया जाए। पुतला फूंकने वालों में ओमकार सिंह, राहुल  गुप्त, विशाल वर्मा, आनंद सिंह, सौरभ सिंह, स्वराज सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, मोनू यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें