मऊ। हलधरपुर थाने और रतनपुरा ब्लाक के गुलौरी गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने डीएम से मिलकर उनसे गुहार लगाई। इसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों जनसूचना मांगने पर ब्लाक प्रमुख रतनपुरा उन्हे दफ्तर में बुलवाया। इस दौरान प्रमुख के सामने कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की, इस दौरान प्रमुख ने धमकी दिया कि मै अनुसूचित जाति के साथ विधायक का पुत्र हूं। फर्जी मुकदमें में फंसाकर तुम्हारा जीवन बर्बाद कर दूंगा। हालांकि बात करने पर ब्लाक प्रमुख अजीत धुसिया ने कहा कि अरे ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। शिकायत करने वाले तो मेरे चाचा है।
रतनपुरा ब्लाक के गुलौरी गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि 15 हवे राज्य वित्त के धन का बंदरबांट होने पर उन्होंने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत खंड विकास कार्यालय से कुछ सूचना मांगी। इस पर ब्लाक प्रमुख ने उन्हे बुलावा दिया। जब वो ब्लाक पहुंचे तो प्रमुख ने उन्हे धमकी दिया। साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां दिए। तभी पीछे से किसी ने उन पर थप्पड़ चलाकर पीटा। चंद्रभान सिंह ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कोविड-19 के प्रकोप में जहां सारे कार्य ठप पड़े थे। वहीं मई माह में चहेते फर्म को भुगतान कराने का काम किया गया। बताया कि गुलौरी गांव में पहले कराए गए कार्यो पर दुबारा आईडी बदलकर और नाम बदलकर दुबारा कागजों पर कराया गया। इसमें विभागीय कर्मचारियों की पूरी मिली भगत है। बात करने पर ब्लाक प्रमुख अजीत धुसिया ने बताया कि जिस डेट में उन्होंने मेरे पर आरोप लगाया है हम मऊ में नहीं थे।