फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 मामलों में 15 का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के क्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों को मास्क लगाने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर 107 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें 15 आवेदन का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ताजोपुर के सीताराम ने अपनी जमीन के संबंध में, डोडापुर के प्रभुनाथ ने कूड़ा डालने के संबंध में, इटौरा के सुनील तिवारी ने कब्जा के संबंध में, पशुराम निवासी ग्राम इटैली द्वारा पत्रावली के निस्तारण के संबंध में आवेदन किया। रणवीरपुर गांव के रवि ने पैमाइस के संबंध में आवेदन दिया। पहसा की सुमित्रा देवी ने भूमि पर जबरन निर्माण करने पर आवेदन दिया। ताजोपुर के चुन्नीलाल गलत सीमांकन के संबंध न्याय की गुहार लगाई। सरवां गांव के कैलाश ने पट्टे की भूमि पर कब्जा के संबंध में, बख्तावरगंज के सुदर्शन ने भवन निर्माण के संबंध में आवेदन दिया।
इटौरा गांव के रामजनम सिंह ने भूमि खाली कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। रतनपुरा के जयप्रकाश ने पैमाइस के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। बहरीपुर के बृजमोहन पांडेय ने खतौनी में नाम गलत होने पर प्रार्थना पत्र दिया। कहिनौर गांव में राम किशुन ने सहन में कूड़ा रखने को लेकर आवेदन दिया। सरवां गांव की ऊषा देवी ने खेती करने में व्यवधान के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर 107 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 15 आवेदन का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ जिलाधिकारी द्वारा समस्याएं सुनी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
भूमि विवाद की शिकायतें आईं
घोसी। तहसील के प्रांगण में मंगलवार को सीआरओ हंसराज यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से दो का मौके पर निपटारा किया गया। इस अवसर पर चकरोड, नाली व भूमि आदि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लोगों ने की। इस दौरान एसडीएम डॉ सीएल सोनकर, सीओ धनन्जय मिश्र, तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव, एसआई प्रदीप मिश्रा, ईओ विनित कुमार, राजेश सिंह व बीडीओ निवेदिता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें