फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेलः इनवर्टर के नाम पर लगाया CCTV कैमरा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; नहीं हो रही कार्रवाई

Sat, 08 Jun 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: आरोपी इस वीडियो को सार्वजनिक कर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर जब जांच की तो शिकायत सही मिला। वहीं सीसीटीवी कैमरा भी लगा होना पाया गया। बावजूद इसके पुलिस ने बिनी किसी कार्रवाई के आरोपी को छोड़ दिया। इसके बाद अब आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने फ्री इनर्वटर लगाने के नाम पर धोखे से होल्डर में हिडन सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। 

विज्ञापन


इसके बाद अब युवक यह फुटेज उसके पति को दोनों के रिश्ते में दरार डालने का काम किया कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस पर भी मामला संज्ञान में आने के बाद भी आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह सिलाई-कढ़ाई के दुकान के साथ स्वयं सहायता समूह की कार्य करती है। बताया कि बीते कुछ दिन पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही गांव निवासी राज विजय चौरसिया पुत्र दयाशंकर दुकान पर आया और समूह से सम्बन्धित पैकेजिंग का कार्य करने की बात बताई। 
विज्ञापन


इसके लिए वायरिंग के साथ-साथ इनवर्टर लगाकर कार्य को सुचारू रूप से करने की इच्छा व्यक्त की। यह कार्य स्वयं कराने को कहा तथा लगने वाले खर्च के बारे में चुकता करने की बात करने का झांसा देकर उसने मुझे तैयार कर दिया। 

इस पर वायरिंग का कार्य कराते समय उसने बिना बताए बल्ब के होल्डर में चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपने मोबाइल के जीपीएस से जोड़कर ऑडियो-वीडियो बनाने का कार्य करता रहा। आरोप लगाया कि उसकी इस अपराध का पता उसे उस समय पता चला कि जब आरोपी युवक ने उसके पति के फोन पर उसके वीडियो और ऑडियो क्लिप भेजा।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें