श्री श्याम संघ के तत्वावधान में भक्तों ने बुधवार को गाजे बाजे के साथ श्री श्याम निशान यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चों के होली खेलने के दृष्य को लोग अपलक नेत्रों से देखते रहे। वहीं मंगलवार की रात राजस्थान भवन में खाटू वाले बाबा श्याम का भव्य शृृंगार किया गया। कलाकारों द्वारा पेश भजनों पर लोग देर तक झूमते रहे।
श्री श्याम निशान यात्रा जुलूस बुधवार को राजस्थान भवन से सुबह निकला। जुलूस राजस्थान से शुरू होकर सदर चौक, सिंधी कालोनी, रोडवेज होते हुए सहादतपुरा हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हो गया। जुलूस मेंशामिल सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे हाथों में रंग बिरंगी ध्वजा लिए हुए होली खेलते हुए चल रहे थे। वह ‘आया डाकिया लाया डाकिया मेरे श्याम का संदेशा श्याम ने लिखकर भेजा है ...’, ‘फागण आया रे ले खुशियां आया रे, बाबा से मिलने का ये संदेशा लाया रे’ आदि भजन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते हुए चल रहे थे। इसके पूर्व मंगलवार की रात राजस्थान भवन में खाटू वाले बाबा श्याम का भव्य शृृंगार किया गया।
ज्योति श्री श्याम संघ के अध्यक्ष रमेश परमानंदका ने सपत्नीक दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी भक्तों को बाबूलाल अग्रवाल द्वारा सवामणि प्रसाद वितरित किया गया। विजय तुलस्यान द्वारा पेश भजन गीत पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। सभी श्यामप्रेमियों ने बाबा श्याम साथ खूब होली खेली। श्री श्याम संघ के मंत्री आलोक खंडेलवाल ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर राजस्थान सेवा समिति के उप मंत्री सुरेश कल्यानिया, ओम रुंगटा, संजय खंडेलवाल, सत्यदेव केडिया, बल्लभ दास गुजराती, संजय टेलर, घनश्याम कल्यानिया, मुनमुन अग्रवाल, राजेश जैन, गोविंद मद्धेशिया, मनू बासोतिया, अमित तुलस्यान, विनोद अग्रवाल, राकेश गर्ग, ओम टेलर, राजेश तुलस्यान, विजय केडिया, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, रोहित परमानंदका, आकाश परमानंदका आदि शामिल थे।