फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में झाड़ू- तगाड़ी लेकर की साफ-सफाई

Tue, 24 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पखईपुर स्थित लक्ष्मी नारायण पीजी कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन मंगलवार को छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय से पखईपुर तक जाने वाली सड़क की साफ सफाई की।
विज्ञापन



हाथों में फावड़ा, झाड़ू, तगाड़ी लेकर पूरी तन्मयता के साथ छात्र-छात्राओं ने सफाई की। इस दौरान छात्रों ने ग्रामवासियों से सफाई के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।


 सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन मंगलवार को छात्र छात्राओं ने एलएससीएस विद्यालय के प्रांगण की भी सफाई की।


इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए डा. अरविंद द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ परिवेश में ईश्वर का वास होता है ऐसा हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है। यदि हमारे आस पास सफाई रहेगी तो हम तमाम तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे।
विज्ञापन



 राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सीखाई गई बातें आप लोगों को जीवन भर प्रेरणा देंगी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक में सेवाभाव जगाने का एनएसएस प्रमुख माध्यम है।
विज्ञापन



इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक गंदगी पेश कर समाज में व्याप्त बुराईयों पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें