भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कस्बा में प्रदर्शन किया। मौके पर आए उपजिलाधिकारी घोसी को जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोरौली माइनर से कुरंगा तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर मरम्मत कार्य अधर में लटकने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
दोहरीघाट नगर चौक को जाम से बचाने के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण कराया गया था लेकिन सड़क मेें घटिया सामग्री प्रयोग होने के चलते यह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
सड़क मरम्मत में बरती गई अनियमितता की जांच कराने के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया बावजूद मामले को लटका दिया गया है।
गोठा बाजार में एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद के भवन निर्माण कार्य अरसे से अधर में लटका पड़ा है। मामले का निस्तारण अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
इस अवसर पर जनार्दन मिश्र, रविंद्र वर्मा, संतोष राय, केशभान राय, सुरेश उपाध्याय, प्रह्लाद भारती, सत्येंद्र राय, रामचरन सिंह, कन्हैया राय आदि शामिल थे।