फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जन कल्याणकारी योजनाओं की देन है दिल्ली के साथ ही यूपी के उप चुनाव में प्रचंड जीत: दानिश आजाद अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अल्प संख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी शनिवार की देर शाम घोसी कस्बा पहुंचे। यहां वह क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है ,जो सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है। भाजपा की जीत उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं की देन है । इसी से दिल्ली के साथ ही साथ यूपी के उप चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। देश की जनता ने भाजपा को अपना मत देकर यह सिद्ध कर दिया कि देश का हित एवं सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है।बोले कि भाजपा ने किसानों को खेती के लिए पीएम किसान सम्मान निधि ,रेहडी, पटरी के लोगों को आत्म निर्भर बनने के लिए पीएम स्वनिधि लोन, महिलाओं को मुफ्त उज्जवला गैस,गरीबों को मुफ्त ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड ,मुफ्त राशन देने के साथ ही अन्य योजनाओं से निःस्वार्थ भाव से लाभान्वित करने का कार्य किया है।जिसके आधार पर जनता ने अपना जनाधार दिया है ।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य मंत्री अल्प संख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी ने क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के आवास के सामने नेशनल हाइवे पर आतिशबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र जीतू मद्देशिया,डा ब्रजेश यादव, संतोष मिश्रा,वरुण दुबे, मनोज साहनी, अतुल शर्मा, अम्बिका प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें