नगर के विजय चित्र मंदिर में पवनी कल्याण महासभा का सम्मलेन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम शास्त्री ने कहा कि पवनी समाज सदैव सम्मान से रहा है। इनके हक के लिए हमारी पार्टी सदैव तैयार रहेगी।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति शास्त्री ने कहा कि पवनी समाज का समाज की एकता में बड़ा योगदान रहा है। इनके तरक्की की बात करने वालों ने इनको मात्र वोट बैंक समझा। भाजपा की सरकार ने ही इनको अति पिछड़ा और अतिदलित के रूप में आरक्षण देकर आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया।
भाजपा ही सर्वसमाज की बात करती है। राष्ट्रसर्वोपरी है। पवनी समाज के लिए जो भी होगा पार्टी प्रधानमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाकर उनका हक दिलाने की कोशिश करेगी।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम मनोहर विश्वकर्मा ने पवनी समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पवनी समाज को उसके हक से हमेशा दूर रखा गया। अब वह जागरूक हो गया है। अपने अधिकार के लिये संघर्ष करने को तैयार है। हमारे हिस्से के आरक्षण पर अब तक दूसरा कब्जा किये हुए है।
उनसे लेने का समय आगया है। 2017 के चूनाव में जो हमारा हक दिलाने का वादा करेगा उसे ही सहयोग मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकुंतला चौहान ने कहा कि पवनी समाज के लिये जो भी हो सकेगा जो भी लड़ाई लड़नी होगी । इसमें वह कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।
कहा कि पवनी समाज को वास्तविक रूप से उनका हक नहीं मिल पाया। भाजपा नेता अरिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये कहा की पवनी समाज की लड़ाई में पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ है।
पवनी समाज को जागरुक कर पार्टी उनका हक उन्हें दिलाएगी। अध्यक्षता श्यामबहादुर हिटलर ने तथा संचालन लल्लन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आनन्द चौधरी, पवनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, हौसला उपाध्याय, डा.नागेन्द्र सिंह, महातम विश्वकर्मा, वरुण दुबे, मुन्नाप्रसाद, आनन्द, प्रवीण, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।