फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी प्रमुख पद पर कब्जा करेगी भाजपा- कामेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा की कामकाजी बैठक मंगलवार को रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि तथा जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव को लोकतांत्रिक उत्सव की तरह मनाती है। जनपद का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का कार्यकर्ता ही होगा। कहा कि हमें विश्वास है कि जिले के अधिकतम ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता ही जीतेंगे। कामेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश की अगली सरकार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की ही बनेगी। हम सब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के द्वार तक जाएंगे ।फिर से प्रदेश की जनता का विश्वास जीतेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी तैयारी में आ चुकी है, कार्यकर्ताओं को अब चुनावी समर में उतरने के लिए कमर कस लेनी है। कहा कि विगत पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को लेकर पार्टी विचार कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को किसी न किसी दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव में अपनी भूमिका निभानी है। कहा कि पार्टी चुनावी तैयारी को ध्यान में रखते हुए सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं से उनकी क्षमता के अनुरूप कार्य लेगी। बूथ से लेकर सेक्टर और मंडल तक के कार्यकर्ता चुनावी समर में पूरी ताकत से उतरेंगे। इस अवसर पर अरविंद सिंह, गणेश सिंह, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, रामाश्रय मौर्य, राधेश्याम सिंह, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, पुनीत सहित सभी पंचायत चुनाव के प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें