मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकडीकोल निवासी विवाहिता ने ससुराल जनों पर दहेज के लिए मारने पीटने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल जनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है । रिंकी पत्नी रूपेश निवासी बीबीपुर थाना कोतवाली घोसी की शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकडीकोल निवासी रूपेश के साथ हुई है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते तथा मारते पीटते हैं । ससुराल जनों के साथ मायके पक्ष के लोगों ने कई बार पंचायत के जरिए मामले को हल करने का प्रयास किया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ । इसी बात को लेकर ससुराल जनों द्वारा पुन: मारा पीटा गया। इस मामले में विवाहिता के तहरीर पर पुलिस पति सहित पांच ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है ।