फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के घोसी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आदर्श नगर पंचायत घोसी के भाजपा चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता के आवास पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आदर्श नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष को नगर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी तथा नगर के विकास को लेकर संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आम लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय, संतोष सिंह, प्यारेलाल, अनिरुद्ध सिंह, आनंद चौधरी, रघुनन्दन यादव, मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें