फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रवैये पर भड़के भाजपाजन, चक्काजाम

Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली घोसी पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया। सांसद हरिनरायन राजभर के नेतृत्व में घोसी कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन



 इस दौरान कोतवाल को हटाए जाने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी और सीओ को ज्ञापन सौंपा। जाम पांच बजे से लेकर छह बजे तक चला। महज एक घंटे में ही हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। और पूरे नगरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर भाजपाई माने और हाईवे से हटे। 


इस अवसर पर सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। क्षेत्र की जनता, समाज सेवियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक सरकारी लोक सेवक को हटाने के लिए आज सांसद को सड़क पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इससे गंभीर बात क्या हो सकती है। भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय ने कहा कि आज सपा शासन में गुंडे माफिया प्रशासन तंत्र पर हावी हैं। पुलिस निरंकुश हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने से भगा दिया जा रहा है। सवा पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन करने बाद एसडीएम और सीओ वार्ता करने पहुंचे, लेकिन दोनों अधिकारियों से भाजपा नेताओं की वार्ता सफल नहीं हुई तो सांसद हाईवे पर बैठ गए।


 उनके साथ अन्य पार्टी नेता भी हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर लगे। लगभग 40 मिनट के बाद अपर पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया तब जाकर भाजपाई माने और हाईवे से हटे। धरने की अध्यक्षता पार्टी नेता नगर अध्यक्ष प्रह्लाद चौहान ने की।


जय प्रकाश सिंह के साथ  गिरीश नारायाण राय, गिरिजापति राय, अनिरुद्घ सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुन्ना राजजभर, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, मुन्ना दुबे आदि चक्काजाम में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें