फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना

Fri, 21 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा, किसानों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है, इससे खेती प्रभ्ाावित हो रही है। 
विज्ञापन



इस दौरान पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। कहा कि दाल, तेल, प्याज व जरूरी वस्तुओं के दाम में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। गरीबों को भरपेट भोजन मयस्सर नहीं हो पा रहा है।


जिला सचिव विनोद राय ने कहा कि कलेक्ट्रेट पर रखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झारखंडे राय, जयबहादुर सिंह की प्रतिमा का लंबे समय से अनावरण नहीं किया जा सका है। प्रदेश व केंद्र सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
विज्ञापन



 राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग सहित अधिकांश सड़कों की हालत दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को केवल सपना दिखाया जा रहा है।


उनके जीवनस्तर में सुधार करने की कोई योजना नहीं है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे खेती किसानी चौपट हो रही है।


 सब कुछ जानते हुए शासन प्रशासन मौन है। मांगों को विचार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर विवेक राय, रामअवध राय, रमेश सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, जमील अहमद, गंगा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें