फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा ने निकाली 13 किमी लंबी तिरंगा एकता पदयात्रा

विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई  पटेल की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।सं
विज्ञापन
इंदारा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में 13 किमी लंबी तिरंगा एकता पदयात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पदयात्रा इंदारा बाजार, कसारा, रईसा, सेमरी जमालपुर होते हुए मझवारा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सभी रियासतों का विलय कराया और सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें