भाजपा नेता सत्यामित्र सिंह अपने वाहन चालक संजय खरवार के साथ लखनऊ से वापस मऊ आ रहे थे। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास भटौली मोड पर पहुंचे थे कि अचानक राज्य राजमार्ग 34 से मऊ की तरफ से आ रही मालवाहक पिकअप वाहन अचानक भटौली मोड़ के पास कट पर गाड़ी मोड़ दी।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार स्थित भटौली मोड़ के पास शनिवार की देर रात करीब 9 बजे मार्ग दुर्घटना में शहर कोतवाली निवासी भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह मार्ग दुर्घटना में बाल बाल बच गए। जबकि चालक संजय खरवार को हल्की चोट आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
भाजपा नेता सत्यमित्र सिंह अपने वाहन चालक संजय खरवार के साथ लखनऊ से वापस मऊ आ रहे थे। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास भटौली मोड पर पहुंचे थे कि अचानक राज्य राजमार्ग 34 से मऊ की तरफ से आ रही मालवाहक पिकअप वाहन अचानक भटौली मोड़ के पास कट पर गाड़ी मोड़ दिया। तेज गति में कट पर गाड़ी मोड़ने से अचानक भाजपा नेता की कार का पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। भाजपा नेता की कार टक्कर के बाद सड़क किनारे एक घर के पिलर से जाकर टकरा गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी माहौल मच गया। गनीमत था की पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आया। सीट बेल्ट लगाकर बैठे भाजपा नेता की कार का एयरबैग खुल गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भीड़भाड़ देखकर पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया। उसका सड़क किनारे क्षतिग्रस्त वाहन पड़ा रहा। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ के साथ एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर और पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी रही।