दुकान पर मौजूद श्रम विभाग के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
मऊ में साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी करने पर दुकान मालिक भाजपा नेता श्रम प्रवर्तन अधिकारी से भिड़ गए। इस दौरान पुलिस के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। लॉकडाउन में शासन के आदेश पर पूर्णतया बंदी का आदेश जारी किया गया है।
डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने इस नियम का कड़ाई से पालन कराने का आदेश श्रम विभाग को दिया है। रविवार को भाजपा नेता और स्वर्ण व्यवसायी राजीव जौहरी की दुकान खुली थी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकान पर पहुंचकर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की, तो भाजपा नेता अधिकारी धीरज सिंह से उलझ गए।
बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि दुकानदार को नोटिस जारी की गई है। बात करने पर दुकानदार ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारी सौतेला व्यवहार कर कार्रवाई कर रहे हैं। मेरी दुकान पर इलेक्ट्रिकल संबंधी मरम्मत का कार्य हो रहा था।