मऊ। जिले में कोविड-19 सैंपल की टेस्टिंग के लिए टूनेट मशीन जिला अस्पताल पहुंच चुकी है। मशीन के इंस्ट्रॉलेशन होने के बाद इसी सप्ताह से जिले में ही कोरोना वायरस की जांच हो सकेगी। इस मशीन से प्रतिदिन 24 संदिग्ध की टेस्टिंग की जा सकेगी, जिसकी रिपोर्ट एक घंटे के अंदर ही मिल जाएगी। मशीन से कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए दो लैब टेक्नीशियन और एक पैथालॉजिस्ट को प्रशिक्षण देने का कार्य पूरा किया जा चुका है।
वर्तमान में जिले में सैंपलिंग टीम द्वारा कोरोना संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर बीएचयू मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा जा रहा है। बीते सप्ताह शासन ने जिलों को कोरोना टेस्ट के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए टूूूनेट मशीन के माध्यम से जिल अस्पताल में कोरोना सैंपल की टेस्टिंग शुरू करवाने की योजना बनाई है। इसके लिए शासन स्तर से टूनेट मशीन जिला अस्पताल भेजने के साथ बीते पांच मई को टेस्टिंग के लिए जिला अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन और एक पैथालॉजिस्ट को राजकीय टीबी क्लीनिक में प्रशिक्षण दिया गया था। सूत्रों की माने तो लखनऊ से आने वाले इंजीनियर द्वारा टूनेट मशीन को एक-दो दिनों में इंस्ट्राल कर दिया जाएगा। इस बाबत सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि मशीन आ चुकी है। इंस्ट्राल होने के बाद से जिला अस्पताल में ही कोविड-19 की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
टेस्टिंग के एक घंटे बाद ही पता चल जाएगी रिपोर्ट
मऊ। टूनेट मशीन में सैंपल टेस्टिंग लगाने के बाद एक घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी। मशीन ई जीन टेस्ट करती है, इस टेस्ट से यह तो कंर्फम हो जाएगा कि सैंपल कोरोना निगेटिव है या नही। लेकिन पॉजीटिव टेस्ट के लिए कंफर्मेशन के लिए सैंपल बीएचयू भेजना पड़ेेगा। सूत्रों की माने तो यदि आरडीसीसी जीन भी आ जाता है जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज को कंफर्म कर दिया जाएगा। जबकि इस मशीन एक दिन में 20 लोगों का टेस्ट हो सकेगा।इस मशीन की क्षमता अधिकतम आठ घंटे में 20 टेस्ट लगाने की है।