फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश वर्मा हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए प्रदर्शन

Mon, 18 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी कमलेश वर्मा के हत्या का पर्दाफाश न होने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओें ने सोमवार को दोहरीघाट थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में लूट हत्या की घटनाएं चरम पर है। सपा और बसपा लुटेरों की पार्टी है। कोई ऐसा जिला प्रदेश में नही है, जहां पर आए दिन व्यापारियों की हत्या, अपहरण और गैंगरेप नहीं हो रहे हैं।


 विधवाओं के आंसू पोछने के लिए प्रदेश सरकार के पास समय नही है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार ने देश को शर्मसार कर रखा है। मधुबन विधानसभा के नेता भरत ने कहा कि कमलेश वर्मा के हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन



वहीं मधुबन में पेट्रोलपंप की लूट, लेखपाल को मारना पीटना, इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। जबतक व्यवसायी के परिवार को आर्थिक मदद और हत्याकांड का खुलासा नहीं होगा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।


 दोहरीघाट एसओ परमानंद मिश्रा द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एक माह का समय मांगने पर धरना समाप्त हुआ। धरने में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला उपाध्याय, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें