फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में अभिनव,12वीं में अंकित टापर

Mon, 18 May 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं (आईसीएसई) और बारहवीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। जिले में इस बोर्ड से संबद्ध फातिमा स्कूल का दसवीं का परिणाम शतप्रतिशत रहा जबकि बारहवीं में 97.96 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
विज्ञापन



वहीं सेंट्रल एकेडमी स्कूल के भी बच्चों का भी परिणाम अच्छा रहा। फातिमा स्कूल के दसवीं के छात्र अभिनव मेहरोत्रा ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं में अंकित कुमार ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान पाया।


फातिमा स्कूल के राक्शी शमीम ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और इसी स्कूल के अमन मौर्या और आर्या राय ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



फातिमा स्कूल के आर्यन सिंह पे 93.33 प्रतिशत अंक और शगुन सिंह ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं सेंट्रल एकेडमी स्कूल की आरिफा खानम ने दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक, ताशकीन अहमद ने 82 प्रतिशत अंक और अमन कुमार ने 77 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।


जबकि 12वीं की परीक्षा में फातिमा स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र अंकित कुमार ने 93.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इसी स्कूल के कामर्स वर्ग के छात्र आदित्य खंडेलवाल ने 92.8 प्रतिशत अंक पाकर


दूसरा और इसी स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा सौम्या तिवारी ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। फातिमा स्कूल के बारहवीं के विज्ञान वर्ग की छात्रा रीतिका सिंह ने 92.40, कामर्स वर्ग की छात्रा साक्षी राय ने 92.20 और कामर्स वर्ग छात्र अभिषेक सिंह ने 87.60 फीसदी अंक हासिल किए।  सेंट्रल एकेडमी स्कूल के निदेशक ने आरिफा खानम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें