फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जीत पर मनाया जश्न

Tue, 23 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को झारखंड और जम्मू कश्मीर में मिली भाजपा को शानदार सफलता पर जशभन मनाया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी से गले मिलकर खुशी का इजहार किया।

अरविंद सिंह, मुन्ना दुबे, अमरनाथ दुबे, अरिजीत सिंह, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
घोसी। भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से नगर के हनुमान मंदिर के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया।

इसमें जगह-जगह से आए कार्यकर्ता एकत्र होकर पार्टी को झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में शानदार सफलता मिलने पर जशभन मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद अन्य प्रांतों में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

 झारखंड में पूर्ण बहुमत और जम्मू कश्मीर में शानदार सफलता मिली है। कृपाशंकर सिंह, आनंद चौधरी, प्रह्लाद चौहान, डा. नागेंद्र सिंह, वरुण दुबे, रामप्यारे प्रजापति, मुन्नू वर्मा, फिरोज तलवार, श्यामसुंदर, देवेश गोड़, रजत निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



दोहरीघाट। झारखंड में पूर्ण बहुमत मिलने और जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जर्नादन मिश्र, संतोष राय, हिमांशु राय, प्रह्लाद दास, संजय प्रजापति, नवीन पटवा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें