इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास सोमवार की देर शाम बाइक-एंबुलेंस में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी चंदन वर्मा पुत्र लालजी वर्मा तथा टुनटुन खरवार पुत्र स्व. सर्वजीत तथा अनुप गुप्ता के साथ बाइक से सोमवार की शाम इंदारा बाजार आए थे। जहां से देर शाम करीब आठ बजे वापस जा रहे थे। अभी वह मऊ-मझवारा शहीद मार्ग के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एंबुलेंस से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को लोगों ने कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।