मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा चल्हा गांव के पास सोमवार की देर रात करीब आठ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लीला देवी (45) पत्नी रामू निवासी कुसमौर थाना सरायलखंसी अपने पुत्र मुकेश (16) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके सुल्तानीपुर से घर आ रह थे। जैसे ही रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा चल्हा गांव के पास सर्विस लेन सड़क पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा अनियंत्रित बाइक सवार गोलू (19) रामकरण निवासी पिरूवां थाना रानीपुर की आमने-सामने तक जबरदस्त टक्कर हो गई।
इसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां तीनों की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 45 वर्षीय लीला देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों युवकों को मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां की दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।