मोहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के भैसहा मोड़ के पास शनिवार की शाम सात बजे के करीब अज्ञात वाहने की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीरुप से घायल हुए। दोनों भाईयों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने एक की हालत गंभीर देख उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ घटना से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। हालांकि जाम थोडी देर चला। क्योंकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम करने वालों को समझाबुझाकर वापस घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी रमेश रावत और उमेश रावत सगे भाई हैं। शनिवार को दोनों भाई किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। देर शाम सात बजे के करीब दोनों भाई बाइक से घर लौट रहें थे। इस दौरान भैसहा मोड़ पर जैसे ही उनकी बाइक पहुंची, एक्सप्रेस वे रोड निर्माण में लगी कंपनी के एक वाहन की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दोनों भाईयों को गंभीर चोटे आई। सूचना मिलने पर रमौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाई। जहां घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।