दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गाँव के मिश्रौली पुरवा में रामशरन यादव के उपर धारदार हमले के ब?
- फोटो : MAU
रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जमुनीपुर के मिश्रौली पुरवा में पेड़ काटने के विवाद में शुक्रवार की शाम को कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिश्रौली गांव के बाहर रामसरन यादव (55) की आटा चक्की के पास स्थित एक सफेदा के पेड़ को गांव का ही एक व्यकित जबरदस्ती दाब से काट रहा था। जब रामसरन यादव ने उसे रोका तो इसे लेकर विवाद होने लगा।
आरोप है कि पेड़ काट रहे व्यक्ति ने रामसरन यादव के गले पर उसी दाब से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आए लोगों ने घायल को रसूलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोहरीघाट उच्च स्वास्थ सेवा केन्द्र के लिए भेज दिया। सीएचसी के डाक्टर ने रामसरन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना प्रभारी राजकेशर सिंह एवं चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जुटी भीड़ को हटाते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस ने हमलावर को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया।