फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर गोकुलपुरा पुलिया के पास बुधवार को बाइक सवार युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मखुनी गांव निवासी रामविलास यादव (32) पुत्र राजेंद्र यादव अपने गांव के ही संजीव कुमार यादव के साथ बाइक से मऊ अपने रिश्तेदार के यहां चावल पहुंचाने गए थे। वापसी में बाइक संजीव चला रहा था और रामविलास पीछे बैठा था। वे जैसे ही सुल्तानीपुर-मिर्जाहादीपुर मार्ग पर गोकुलपुरा पुलिया के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा रामविलास सड़क पर जा गिरा। अनियंत्रित डंपर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। जबकि बाइक चला रहा संजीव दूसरी तरफ गिरा, उसे गंभीर चोर्टें आइं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
घायल संजीव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डंपर की तलाश शुरू कर दी है। मृतक रामविलास यादव दो भाइयों में छोटा था। उसकी तीन लड़कियां खुशी, नेहा और अंजनी हैं। पत्नी सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ कुमुदशेखर सिंह का कहना है कि हादसे में डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें