फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुए नगर पालिका मऊ ईओ

विज्ञापन
लखनऊ में नगर पालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा को सम्मानित करते नगर विकास मंत्री। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा का गत दिवस लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा सम्मानित किया गया। ईओ को यह सम्मान पीएम स्वनिधि योजना के तहत उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका मऊ द्वारा 6260 पंजीकरण किया गया। जिस पर 1432 लाभार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। जिसमें 924 का लोन स्वीकृत किया। पंजीकरण में पूरे प्रदेश के निकायों में मऊ नगर पालिका का प्रदर्शन तीसरे नंबर पर रहा। मऊ से आगे केवल लोनी तथा मुजफरनगर निकाय रही। उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर गत 10 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा सम्मानित किया गया। नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने इस कार्य को लेकर ईओ के अलावा के राजस्व निरीक्षक आर्दश त्रिपाठी के कार्यो की सराहना करते हुए हर्ष जताया। सम्मान से नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें