फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार सफाई कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ पर सोमवार को दोपहर तीन बजे एक ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया व सभासद प्रतिनिधि इस्लाम अहमद ने उसेे सामुुुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव मेें भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुन: जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जख्मी सफाईकर्मी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बनियाबान निवासी सफाईकर्मी कन्हैया (25) दूूसरी पाली में नगर पंचायत के कार्य से दुबारी मोड़ पर बाइक लेकर खड़ा था कि दुबारी के तरफ जा रहे ट्रक के चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासद प्रतिनिधि ने घायल सफाई कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया। घायल सफाई कर्मी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे बीएचयू केेेलिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें