फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दूल्हा बनने से पहले दरोगा पर उसी के थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक और एक आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा इसी आरोप में एक गांव के चार अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। जिस आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी शादी रविवार को है, जिसके लिए अवकाश पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी फूला देवी पत्नी जितेन्द्र निषाद ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके पति के खिलाफ 2022 में मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन वह इस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत कराकर सभी पुलिस अधिकारियों को डाक द्वारा सूचित किया गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद भी घोसी कोतवाली के तैनात उपनिरीक्षक सूरज सिंह अपने हमराही एक सिपाही के साथ गांव के विपक्षी शिवकुमार यादव, रामप्रसाद यादव, रामाप्रताप और मनोज निषाद के प्रभाव में आकर बीते 23 अप्रैल मेरे पति जितेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर ले गए। इस दौरान वह बचने की कोशिश में ताल में कूद गए। उसके बाद उसे वापस निकालकर पिस्टल तानते हुए पिस्टल के बट्टे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उनका उपचार घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता ने घोसी कोतवाली में दरोगा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, जहां जांच के बाद घोसी पुलिस ने मामले दारोगा, आरक्षी सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घोसी कोतवाली में आरोपी की पत्नी ने इसकी शिकायत के साथ ही तहरीर भी दी थी। पुलिस इसी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दिनेशदत्त मिश्रा, घोसी सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें