फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक पेड़ से टकराई, एक घंटे तक मदद न मिलने पर घायल पहलवान की मौत

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल में सड़क दुर्घटना में पहलवान विकास यदुवंशी की मौत के बाद घर पर 
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह गांव के पास बुधवार की रात दस बजे एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा पहलवान विकास यदुवंशी (20) और सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कोई मदद न मिलने के चलते गंभीर रूप से घायल विकास की मौत हो गई। इसबीच गुजर रहे किसी वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच में जुटी है। मधुबन थाना क्षेत्र के भैसहा सिकड़ीकोल निवासी विकास पुत्र रामजतन यदुवंशी पहलवानी करता था। बुधवार की देर शाम अपने दोस्त अलोक यादव (18) के साथ तिलक समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन

कार्यक्रम से वापस लौटते समय सिपाह गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। अंधेरा होने के कारण तत्काल इस हादसे का पता किसी काे एक घंटा तक नहीं चल पाया। उस मार्ग से गुजर रहे किसी राहगीर ने इस घटना की सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

अखाड़े में भी पसरा मातम, साथियों ने दी श्रद्धांंजलि
मधुबन। विकास 2 भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। अप्रैल महीने में उसके पिता का देहांत हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। विकास यदुवंशी दरगाह-सिकड़ीकोल मोड स्थित एक अखाड़ा में पहलवानी कर रहा था। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को वहां सन्नाटा छाया रहा। उसके किसी साथी ने प्रैक्टिस में भाग नहीं लिया। उस्ताद पवन सिंह पहलवान ने कहा कि उसकी कमी हमेशा खलेगी। पहलवानों ने 2 मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें