चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर खुर्द करमी गांव के पास शनिवार की देर शाम करीब दस बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के छतउर निवासी रणधीर सिंह 45 पुत्र उमाशंकर सिंह शनिवार को किसी काम से बाइक से चिरैयाकोट आया हुआ था। देर शाम करीब दस बजे वह वापस गांव लौट रहा था। अभी वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खुर्द करमी गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली निवासी यशवंत पासवाल 32 पुत्र दसई से आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रानीपुर सीएचसी लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में रणधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल यशवंत की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।